पेज


ऑनलाइन कमाई करने के 3 तरीके

 The best 3 way


हम यहाँ ऑनलाइन कमाई करने के तीन सबसे बेहतर तरीकों की चर्चा करेंगे :

चर्चा पर आगे बढ़ने से पहले चार प्रश्न स्वयं से करें - 
  • क्या आप ऑनलाइन कमाई करना चाहते हैं ?
  • क्या आप मेहनत करना चाहते हैं ?
  • क्या आपके पास 3-5 घंटा का अतिरिक्त समय है ?
  • क्या आप न्यूनतम 1 वर्ष धैर्य रख सकते हैं ?


       यदि उपरोक्त चारों प्रश्नों का उत्तर हाँ हो तभी आपको ऑनलाइन कमाई करने के तरीकों पर विचार करना चाहिए। यदि किसी एक भी प्रश्न का उत्तर नहीं है तो आप ऑनलाइन कमाई करने के बारे में न सोचें। यदि  बैठे और फ्री में बिना मेहनत के कमाई करना चाहते हैं तो ऐसा संभव नहीं है और यही सच्चाई है जिसे स्वीकार करने में ही भलाई है। यदि किसी ने आपको ऐसा बताया है तो उसे सही मानकर आगे चलना आपकी ही गलती होगी। न तो फ्री में कहीं पैसा मिलता है और न ही बिना मेहनत के घर बैठे मिलता है। हम आपको सच्चाई से पहले अवगत कराना चाहते हैं, बिना सच्चाई जाने कमाने के बारे में सोचकर कुछ कमाई करें या न करें नुकसान अवश्य होगा, भले ही समय का ही नुकसान क्यों न हो। 

पहला तरीका :


1. Quora : Qoura ऑनलाइन कमाई करने के लिए सबसे पहला विकल्प है। ऑनलाइन कमाई की दिशा में आगे बढ़ने के लिये सबसे पहले आपको Qoura पर अपनी ID बनाकर एक स्पेस (पेज) बनाकर फॉलोअर बढ़ाना चाहिए और प्रतिदिन 5-10 प्रश्न डालना चाहिए। 

2. Blogging : ऑनलाइन कमाई करने के लिये ब्लॉगिंग भी अवश्य ही करना चाहिए। बिना इन्वेस्ट किये ब्लॉगिंग करने के लिए ब्लॉगर को और यदि इन्वेस्ट करना हो तो वर्डप्रेस पर ब्लॉग बनाना चाहिए। हमारा ये पोस्ट जो आप पढ़ रहे हैं ब्लॉग पर ही है और बिल्कुल फ्री है। 1 रूपया का भी इसके लिए इन्वेस्ट नहीं किया गया है। 

3. Youtube : ऑनलाइन कमाई करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए Youtube चैनल भी अवश्य बनाना चाहिए और प्रतिदिन या प्रति सप्ताह 1 विडिओ अवश्य अपलोड करना चाहिए। 

    ये तीन प्रमुख तरीका है ऑनलाइन कमाई करने के लिए। कमाई किसी 1 प्लेटफार्म से ही क्यों न हो लेकिन काम तीनों करना चाहिए। तीनों प्लेटफार्म पर जब काम करते हैं तो ये सभी एक-दूसरे से जुड़कर परस्पर सकारात्मक परिणाम प्रदान करते हैं। तीनों के बारे में विस्तृत चर्चा अलग-अलग पेजों पर की जाएगी और शुरू करने से लेकर मोनेटाइजेशन और पाठक-दर्शक बढ़ाने संबंधी सभी चर्चाएं हम क्रमशः करेंगे। यदि आप हमारे साथ जुड़े हैं तो धैर्य रखकर आपको मेहनत करने की आवश्यकता होगी। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

banner